MPPEB ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर | मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर है | MP Vyapam ने हाल ही में विभिन्न परीक्षाओं के लिए MP Vyapam exam Calendar 2021 -2022 जारी कर दिया है | इस पोस्ट में MP PEB Exam Calendar दिया गया है | मध्यप्रदेश व्यापम परीक्षा कैलेंडर को देखें और परीक्षा की तैयारी करें |
MPPEB ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

MP Vyapam Exam calendar 2021 2022
एमपी व्यापम ने पुलिस भर्ती, स्टाफ नर्स भर्ती और शिक्षक भर्ती के साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया है | MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं | बता दें कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board) ने कांस्टेबल (Police Constable) के 4000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है | लेकिन अभी तक परीक्षा तिथि आधिकारिक घोषणा नहीं की है | एमपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं | ऐसे में 10 लाख छात्रों के लिए यह खबर है | अभ्यर्थी परीक्षा तिथि के अनुमान से तैयारी कर सकेंगे | छात्र MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर पूरा परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं |
बता दे कि पिछले 2 वर्षों से व्यापम द्वारा कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है इससे प्रदेश के युवा दिनों दिन बेरोजगार होते जा रहे हैं | ऐसे में यह परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है| आने वाले अगले वर्ष एमपी व्यापम बंपर भर्ती कर रहा है जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती, सब इंस्पेक्टर भर्ती और एमपी पटवारी भर्ती मुख्य भर्ती है इसके अलावा ग्रुप 5, ITI ट्रेनिंग ऑफिसर(MP ITI TO), आंगनवाड़ी भर्ती (Madhya Pradesh Anganwadi Vacancy) एमपी सब इंजीनियर भर्ती (MPPEB Sub Engineer bharti) पर भी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा | भर्ती सम्बंधित जानकारी के लिए प्रतिदिन SRBPost.com पर विजिट करें |
How To Check MPPEB Exam Calendar
- मध्य प्रदेश व्यापम एग्जाम कैलेंडर को देखने के लिए सबसे पहले MPPEB की अधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं |
- इसके बाद साइड बार में Exam Schedule पर क्लिक करें |
- 2021 पर क्लिक करने से MP Vyapam Exam Calendar 2021 ओपन होगा |
- परीक्षाओं की जांच करने के बाद अपने हिसाब से परीक्षाओं की तैयारी करें
2021 में होने वाली परीक्षाएं
अक्टूबर 2021 : प्री० वेटनरी एंड फिशरीज टेस्ट (PV& FT) – 2021
अक्टूबर 2021 : पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (DAHET) – 2021
अक्टूबर 2021 : प्री० वेटनरी एंड फिशरीज टेस्ट (PV& FT)
अक्टूबर 2021 : पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (DAHET)
अक्टूबर 2021 : प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2021
अक्टूबर 2021 : प्री नर्सिग सिलेक्शन प्रवेश परीक्षा (PNST)
नवंबर 2021 : पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा -2020
2022 में होने वाली परीक्षाएं
जनवरी 2022 : प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2020
फरवरी 2022 : समूह -2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारियों के पदों हेतु भर्ती परीक्षा – 2021
फरवरी 2022 : समूह-4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटापिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा – 2021
फरवरी 2022 : समूह-1 उप समूह -3 हॉउस किपर,साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार एवं अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा – 2021
मार्च 2022 : समूह-2 उप समूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा – 2021
मार्च 2022 : कौशल विकास संचालनालय, के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों हेतु भर्ती परीक्षा – 2021
मार्च 2022 : समूह-2 उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायनज्ञ -2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा – 2021
मार्च 2022 : समूह-1 उप समूह -1 के अंतर्गत जिला प्रबंधक (कृषि) प्रबंधक (गु. नि.) व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा – 2021